सुल्तानपुर, जुलाई 13 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता सोमवार को पंत स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में एमजीएस इंटर कालेज ऑल ओवर चैंपियन बना। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं की इस तैराकी प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य माजिद अहमद ने किया। तैराकी में सीनियर छात्र 50 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम शिवम निषाद एमजीएस ,द्वितीय सचिन एमएसवी, 100 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम अंशुल कुमार एमजीएस, द्वितीय आलोक निषाद एमजीएस रहे। 200 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम अंश हलियापुर इंटर कॉलेज, द्वितीय सचिन एमएसवी रहे। 400 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम सचिन एमएसवी,द्वितीय राहुल एमजीएस रहे। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम अमित कुमार एमएसवी,द्वितीय राम सिंह एमजीएस रहे। 100 बैक...