सुल्तानपुर, सितम्बर 25 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता जिले की एक मात्र किसान सहकारी चीनी मिल के सहारे गन्ने की खेती करने वाले किसानों की संख्या में हर साल इजाफा होता था, लेकिन गन्ना बेचने में हो रही समस्या के चलते किसान गन्ना की खेती करने से किनारा कसने लगे हैं। तीन साल के भीतर जिले में गन्ना की खेती का रकबा 2715 हेक्टेयर कम हो गया। गन्ना की खेती से मुंह मोड़ने वाले किसानों ने अन्य नगदी फसल पर जोर दिया है। यह भी पढ़ें- गन्ना समिति सदस्यता और उपज बढ़ोत्तरी के लाभ को छह दिन शेषकिसान सहकारी चीनी मिल की स्थिति जनपद में एक दशक पहले किसान सहकारी चीनी मिल लगने के बाद गन्ना की खेती करने वाले किसानों की संख्या व क्षेत्रफल में इजाफा हो गया था। गन्ना की आपूर्ति करने वाले किसानों की संख्या 20 हजार से अधिक पहुंच गई थी, लेकिन कई साल से किसान स...