Sultanpur News: तीन ग्राम पंचायतों में किराए के भवन में चल रहा है पंचायत भवन
सुल्तानपुर, जुलाई 16 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता विकास खंड क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में गांव वासियों के विकास की जिम्मेदारी निभाने वाले विभाग के पास अपना भवन नहीं है। किराए के भवनों में अस्थाई पंचायत भवन का संचालन किया जा रहा है। जिससे ग्राम पंचायत को अतिरिक्त भार उठाना पड़ रहा है।शासन स्तर से ग्राम सचिवालयों को हाईटेक किया जा रहा है, लेकिन जब कुछ ग्राम पंचायतों में अपना भवन ही नहीं है तो क्षेत्र के लोगों को लाभ कैसे मिलेगा। बीडीओ विवेक कटियार ने बताया कि टिकरिया में पुराना पंचायत भवन जर्जर हो गया है। जिस जमीन पर पंचायत भवन बना था वह काश्तकार के खाते की जमीन थी। दूसरी जमीन का प्रस्ताव भेजा गया है। सरकौड़ा में पंचायत भवन अभी अधूरा है जो विगत कई पंचवर्षीय कार्यकाल में पंचायत भवन का निर्माण पूर्ण नहीं हो सका।प्रतापपुर प्रथम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.