Sultanpur News: तिरहुत बाजार में सड़क किनारे से कूड़े का अंबार हटाया गया
सुल्तानपुर, जुलाई 4 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता। तिरहुत बाजार में सड़क किनारे लगे कूड़े एवं मलबे के अंबार को लेकर हिंदुस्तान समाचार पत्र में प्रकाशित खबर को प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया। संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सफाई अभियान चलवाया। जेसीबी मशीन एवं सफाई कर्मियों को मौके पर भेजा गया। सफाई कर्मियों ने सड़क किनारे जमा कूड़े और मलबे को हटाकर क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित की। काफी समय से सड़क किनारे जमा कूड़े के कारण राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सफाई कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बाजारवासियों ने हिंदुस्तान समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर त्वरित कार्रवाई के लिए सफाई टीम की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की सक्रियता से बाजार क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.