Sultanpur News: ताला तोड़कर किराना दुकान से 45 हजार की चोरी
सुल्तानपुर, अक्टूबर 7 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर। कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने किराना की दुकान को निशाना बना लिया। शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर करीब 25 हजार रुपये नकद और 20 हजार रुपये कीमत का किराना सामान लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सबई (छितूनी) निवासी मनोज वर्मा कल्याणपुर गांव में किराना की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी के साथ लगभग 20 हजार रुपये कीमत का किराना सामान समेट लिया। बुधवार सुबह मनोज दुकान खोलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.