Sultanpur News: तालाब में मिला 45 वर्षीय अधेड़ का शव
सुल्तानपुर, सितम्बर 5 -- Sultanpur News: कूरेभार, संवाददाता । थाना क्षेत्र के अयोध्या सीमा से सटे मुसहर नचना गांव में शनिवार को एक तालाब में 45 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान राम चन्दर निषाद (45) पुत्र राम केदार निषाद निवासी हथिगो थाना हैदरगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को कुछ ग्रामीणों की नजर तालाब के किनारे पड़े एक मोबाइल फोन पर पड़ी। मोबाइल देखकर ग्रामीण जब तालाब के करीब पहुंचे तो पानी में एक व्यक्ति का शव उतराता दिखाई दिया। शव देखते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के किनारे एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.