सुल्तानपुर, अगस्त 16 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता देहात कोतवाली क्षेत्र में तमंचे के बल पर 57 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है। वहीं घटना में शामिल तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के मकसूदन मिश्रपुर निवासी नित्यानंद मिश्रा पुत्र उमेश मिश्रा ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 14 अगस्त की शाम वह अपने साथी दिवस यादव के साथ मोटरसाइकिल से टेंट का सामान लेने सुलतानपुर जा रहा था। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: तमंचे के बल पर 57 हजार की लूट, दो गिरफ्तार दोमुंहा के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका पीछा किया और पेट्रोल टंकी ...