Sultanpur News: ढलाई के दौरान गिरी छत, मजदूर घायल
सुल्तानपुर, सितम्बर 5 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया हाईवे पर सुलतानपुर कला गांव के पास शनिवार शाम एक हदसा हो गया। निर्माणाधीन मकान के दूसरे तल की छत ढलाई के दौरान अचानक स्लैब भरभराकर गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपचार किया गया।बंधुआ कला थाना क्षेत्र के मनियारपुर निवासी मुकेश सोनकर मोतिगरपुर हाईवे किनारे जमीन लेकर मकान का निर्माण करा रहे हैं। शनिवार को भवन के दूसरे तल की छत की ढलाई चल रही थी। शाम करीब 4:15 बजे कार्य अपने अंतिम चरण में था, तभी अचानक छत का अगला हिस्सा दरकने लगा। खतरे को भांपते हुए वहां काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। मजदूर अभी संभल भी नहीं पाए थे कि लिंटर का अगला हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.