Sultanpur News: डीजे बजाने से मना करने पर सिपाही पर हमला, गंभीर घायल रेफर
सुल्तानपुर, अक्टूबर 28 -- Sultanpur News: :सुलतानपुर संवाददाता। शहर के गोलाघाट स्थित डीएम आवास के सामने दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद देवी प्रतिमाओं के विसर्जन यात्रा में शामिल डीजे को तेज ध्वनि से बजने से मना करने पर अराजक तत्वों ने मंगलवार की अल सुबह हमला कर सिपाही को लहुलूहान कर दिया। अराजक तत्वों ने सिपाही के सर पर लोहे की रॉड से हमला किया था। इस हमले से सिपाही के सर में गंभीर चोट आई। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों उसे रेफर कर दिया। सिपाही को बेहतर उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया है। दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन का कार्य चल रहा था, इसक्रम में नगर कोतवाली क्षेत्र की प्रतिमाओं को विसर्जन के ले जाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर मना करने पर किया सिपाही पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.