सुल्तानपुर, सितम्बर 5 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता। जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण की मूर्ति लेकर गांव लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में ट्रॉली पर सवार वृद्ध ट्राली के नीचे दब गया। जिसे गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार देर शाम को गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के कलखुरा महमूदपुर गांव निवासी छोटेलाल निषाद (75) पुत्र राम कलप निषाद गांव के दो अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से नगर कोतवाली क्षेत्र के खैंचिला गांव राधा-कृष्ण की मूर्ति लेने गए थे। मूर्ति लेकर वापस लौटते समय कुड़वार थाना क्षेत्र के कटावा गांव के पास ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में छोटेलाल गंभीर ...