सुल्तानपुर, जुलाई 6 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

ट्रेन दुर्घटना विवरण लखनऊ वाराणसी रेलखंड पर बंधुआ कला रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही की। सोमवार शाम को बंधुआ कला थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास किमी 921 पर अज्ञात 45 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की विधिक कार्यवाही करते हुए मर्चरी भेज दिया। मृतक महिला के शिनाख्त के प्रयास में पुलिस जुटी है। थानाध्यक्ष प्रमोद पटेल ने बताया कि शव को मर्चरी में रखवाकर शिनाख्त का प्रय...