सुल्तानपुर, अगस्त 16 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता बन्धुआकला रेलवे स्टेशन के निकट दो दिन पूर्व ट्रेन की चपेट में आने से हुई अधेड़ की मौत के मामले में अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान कराने के प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।बन्धुआकला थाना क्षेत्र में गुरुवार को रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसे की सूचना पर बन्धुआकला पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी उसकी शिनाख्त नहीं कर सका। इसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना देने के साथ सोशल मीडिया का भी सहारा लिया, लेकिन अब ...