Sultanpur News: ट्रक के कंटेनर से लटका मिला ड्राइवर का शव
सुल्तानपुर, अगस्त 26 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज थाना क्षेत्र से होकर गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के एअर स्ट्रिप पर ट्रक ड्राइवर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एसी कंटेनर से रस्सी के सहारे लटका पाया गया। पुलिस ने मृतक के जेब से मोबाइल और डेढ़ हजार रुपया बरामद किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक के साथ जांच पड़ताल की है। जम्मू एंड कश्मीर प्रदेश के सीला रेअसी निवासी ओमप्रकाश(43) पुत्र देवीदास का शव बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के एअर स्ट्रिप पर ट्रक के कंटेनर से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के मुंह से खून गिरा हुआ था। जिससे उसकी कमीज खून से लतपथ थी। सूचना पर सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अखण्डदेव मिश्रा फॉरेंसिक और पुलिस टीम के साथ मौके पर गए। शव को नीचे उतारकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.