Sultanpur News: ट्रक की साइड लगने से बाइक सवार दंपति घायल, पति रेफर
सुल्तानपुर, अगस्त 27 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के शैलखा गांव निवासी राम दौर वर्मा गुरुवार सुबह करीब दस बजे अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ बाइक से दवा कराने दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रहे थे। छीतेपट्टी के पास पहुंचने पर दोस्तपुर की ओर से बिरसिंहपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने बाइक में साइड मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राम दौर का हेलमेट उछलकर दूर जा गिरा। हादसे में राम दौर व उनकी पत्नी राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद राम दौर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। वहीं उनकी पत्नी का उपचार सीएचसी में किया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.