Sultanpur News: टूटी नाली बनी मुसीबत, आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे लोग
सुल्तानपुर, सितम्बर 24 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता । नगर पंचायत के निराला नगर वार्ड स्थित शिक्षक कॉलोनी मोहल्ले में क्षतिग्रस्त नाली लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वर्षों से जगह-जगह टूटी नाली बरसात के दिनों में और भी खतरनाक हो गई है। नाली में पानी भरने और टूटे हिस्से दिखाई नहीं देने से आए दिन बच्चे और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मोहल्लेवासियों में इसे लेकर नाराजगी है। शिक्षक कॉलोनी निवासी सुभाष पाण्डेय ने बताया कि मोहल्ले की नाली काफी समय से जर्जर है। कई स्थानों पर नाली टूट चुकी है और उसके किनारे भी क्षतिग्रस्त हैं। बारिश के दौरान पानी भर जाने से सड़क और नाली का अंतर स्पष्ट नहीं रहता। ऐसे में राहगीरों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.