सुल्तानपुर, अगस्त 6 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। दिनभर हुई बारिश के बाद गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। काछा भिटौरा गांव में टूटकर गिरे एलटी विद्युत तार की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। सूचना मिलने पर बिजली विभाग और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। थानाक्षेत्र के काछा भिटौरा निवासी हरिपति निषाद, कुट्टू निषाद गुरुवार शाम करीब छह बजे अपनी भैंसों को गांव के बाहर चराने ले गए थे। दिनभर हुई बारिश के बाद मौसम साफ होने पर वह पशुओं को लेकर निकले थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: करंट लगने से मवेशी की मौत, किसान झुलसा इसी दौरान शार्ट सर्किट के कारण टूटा गिरा एलटी विद्युत तार की चपेट भैंसे आ गई। तीनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बा...