सुल्तानपुर, अगस्त 13 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता । गुरुवार की भोर करीब चार बजे चांदा कोतवाली क्षेत्र के बसुही गांव में उस समय अफरातफरी मच गई, जब घर के ऊपर से गुजर रही एलटी बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर टीनशेड पर गिर गया। तार में करंट प्रवाहित होने से एक ही परिवार की चार महिलाओं तथा एक बच्चे समेत सात लोग करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। सुबह बिजली का तार अचानक टूटकर टीनशेड पर गिरा तो घर में मौजूद लोग इसकी चपेट में आने लगे। करंट की चपेट में आने वालों में विनय दुबे, कविता दुबे, स्वास्तिक दुबे, मोहित दुबे, मोनिका दुबे, सरोजा तथा प्रिया दुबे शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: टीनशेड पर टूटकर गिरा बिजली का तार, एक ही परिवार के सात लोग घायल घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में ग्...