Sultanpur News: टीनशेड पर टूटकर गिरा बिजली का तार, एक ही परिवार के सात लोग घायल
सुल्तानपुर, अगस्त 13 -- Sultanpur News: चांदा, (सुलतानपुर) संवाददाता।सुलतानपुर में गुरुवार भोर करीब चार बजे चांदा कोतवाली क्षेत्र के बसुही गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर के ऊपर से गुजर रही एलटी बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर टीनशेड पर गिर गया। तार में करंट प्रवाहित होने से एक ही परिवार के चार महिलाओं, एक बच्चे समेत सात लोग करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। सुबह बिजली का तार अचानक टूटकर टीनशेड पर गिरा तो घर में मौजूद लोग इसकी चपेट में आने लगे। करंट की चपेट में आने वालों में विनय दुबे पुत्र राममिलन दुबे (35), कविता दुबे पुत्री राममिलन दुबे (21), स्वास्तिक दुबे पुत्र मनीष दुबे (1), मोहित दुबे पुत्र अभयराज दुबे, मोनिका दुबे पुत्री अभयराज दुबे (21), सरोजा पत्नी अभयराज दुबे (39) तथा प्रिया दुबे पत्नी मनीष दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.