Sultanpur News: टांडा-बांदा हाईवे पर मोतीगंज के पास आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, छह घायल
सुल्तानपुर, जुलाई 14 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टांडा-बांदा हाईवे पर मंगलवार को मोतीगंज के पास दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन के जरिए रास्ते से हटवाया। जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के निवासी महताब मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कार से अंबेडकरनगर की ओर जा रहे थे। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज बाजार के पास सामने से आ रही कार से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। रफ्तार अधिक होने के कारण दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में प्रतापगढ़ निवासी महताब और फरीदीपुर निवासी हयात गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में सवार तौफीक, तनवीर, तारीक और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.