सुल्तानपुर, अगस्त 1 -- Sultanpur News: बल्दीराय/पाराबाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मजरे नटौली गांव में शनिवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने भूमि के पुराने विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी चारु निगम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। गांव निवासी राम सुंदर (65) शनिवार की सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के एक 12 वर्षीय बालक ने उनके पुत्र शिवनाथ को बांस की झाड़ियों के पास पिता के अचेत पड़े होने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो राम सुंदर की मौत हो चुकी थी। उनका शव घर से करीब ...