Sultanpur News: झाड़ियों की कटिंग के चलते छह घंटे ठप रही आपूर्ति,ढाई सौ गांव रहे प्रभावित
सुल्तानपुर, जुलाई 2 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र में गुरुवार को बिजली विभाग द्वारा विद्युत लाइनों के रखरखाव और तारों पर झुकी पेड़ों की डालियों की कटिंग के चलते करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 250 गांवों में सुबह नौ बजे से तीन बजे तक बिजली नहीं रही। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को उमस और गर्मी के बीच काफी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली आपूर्ति बंद रहने का सबसे अधिक असर बीरसिंहपुर स्थित 100 बेड अस्पताल पर पड़ा। अस्पताल में उपचार, जांच और अन्य आवश्यक सेवाओं के संचालन में दिक्कतें आईं। हालांकि यहाँ कई घंटे जनरेटर चलाकर अल्ट्रसाउंड व मरीजों को अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। वहीं घरों, दुकानों और छोटे कारोबारियों को भी बिजली न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.