Sultanpur News: झाड़ियों की कटाई-छंटाई न होने से सड़क पर मंडरा रहा खतरा
सुल्तानपुर, जुलाई 5 -- Sultanpur News: अखण्डनगर, संवाददाता। अखण्डनगर-कादीपुर मार्ग पर सड़क किनारे लगे पेड़ों और झाड़ियों की लंबे समय से कटाई-छंटाई न होने के कारण पेड़ एवं झाड़ी सड़क की ओर लटक गए हैं। इससे मार्ग पर बड़े व छोटे वाहनों का आवागमन काफी प्रभावित हो रहा है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेड़-झाड़ियों की डालियां सड़क की ओर झुकी होने के कारण छोटे वाहन और दोपहिया वाहन चालक अपने आप को बचाने के लिए सड़क के बीचो-बीच चलने को विवश हैं। इससे सामने से आ रहे वाहनों से टकराव की स्थिति बन रही है, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है, बावजूद इसके संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.