Sultanpur News: झटका मशीन से करंट लगने से किशोर की मौत
सुल्तानपुर, अगस्त 9 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता। खेतों में फसलों की सुरक्षा के लिए लगाई जाने वाली झटका मशीन अब जानलेवा साबित होने लगी है। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के हलियापुर थाना अंतर्गत पूरे नोखे मजरे मेघमऊ गांव में रविवार सुबह खेत में गए 16 वर्षीय किशोर की झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी आर्यन तिवारी रविवार सुबह अपने घर के सामने स्थित चरी के खेत में गया था। परिजनों का आरोप है कि खेत की सुरक्षा के लिए किनारे लगाई गई झटका मशीन में विद्युत तार जुड़ा हुआ था। इसी दौरान आर्यन तार के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर बल्दीराय तहसीलदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.