Sultanpur News: ज्ञात कार की टक्कर से व्यवसाई की मौत
सुल्तानपुर, अक्टूबर 26 -- Sultanpur News: कूरेभार, संवाददाता कूरेभार कस्बे में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गीता मंदिर के समीप निवासी व्यवसायी छोटेलाल कसौधन की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। सुबह घर के सामने अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर अज्ञात कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल छोटेलाल के दोपहर होते होते निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह हादसे के बाद स्थानीय लोग उन्हें सीएचसी कूरेभार ले पहुंचे। चिकित्सक डॉ. प्रयेश दीक्षित ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। वहां से लखनऊ ले जाने पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.