Sultanpur News: जीरो वेस्ट गांव बनाने के लिए बेलवारी में बैठक सम्पन्न
सुल्तानपुर, अगस्त 21 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। बेलवारी में गांव को जीरो वेस्ट बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बीडीओ निशा तिवारी ने ग्रामीणों को स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करते हुए गांव को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने का आह्वान किया। बीडीओ ने विशेष रूप से महिलाओं से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सकता है, बल्कि इससे गांव की आय बढ़ाने के अवसर भी पैदा होंगे। इस दौरान उन्होंने एक घर पर कचरा संग्रह के लिए बोरी लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्राम प्रशासक रमा शंकर सिंह के कार्यों की सराहना भी की। सचिव दिनेश सिंह ने लोगों को बताया कि सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.