Sultanpur News: जीआईसी में होगी कम्पार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को
सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की इम्प्रूवमेंट एवं इंटरमीडिएट की कम्पार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज सुलतानपुर में होगी। इसमें 660 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 179 और इंटरमीडिएट के 437 परीक्षार्थी शामिल हैं। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य डॉ.मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रानिक उपकरण, व अन्य सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यह भी पढ़ें- दो परीक्षा केंद्रो पर 28 जुलाई को होगी इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.