सुल्तानपुर, सितम्बर 7 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता । जिले में सरकारी तौर पर एक फिजियोथेरेपी सेंटर मेडिकल कॉलेज में स्थापित किया गया है। जहां पर प्रतिदिन 60 से 70 से व्यक्तियों की फिजियोथेरेपी की जा रही है। जिसमें हर महीने 1800 लोग स्वस्थ्य हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में तो मुफ्त में यह सेवा मिल रही है। वहीं बाहर निजी सेंटरों पर प्रत्येक व्यक्ति को फिजियोथेरेपी के लिए सात से आठ हजार रुपए खर्च करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: फिजियोथेरेपी से चेहरे पर मुस्कान लौटा रहे डॉ अवनीश दीक्षितफिजियोथेरेपी सेंटर की सुविधाएं जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज में फिजियोथेरेपी का सेंटर पुरानी बिल्डिंग में प्रथम तल पर स्थापित किया गया है। जिसमें फिजियोथेरेपिट के तौर पर संदीप कुमार पांडेय व जय किशन दुबे को नियुक्त किया गया है। सुबह 10 बजे...