सुल्तानपुर, जुलाई 15 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। राणा प्रताप पीजी कालेज के विद्यार्थी आदर्श सिंह राजपूत का चयन सिविल पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। कॉलेज के मीडिया प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने बताया कि अमेठी जिले के अलीनगर निवासी प्रभात सिंह के पुत्र आदर्श सिंह राजपूत महाविद्यालय में एमए हिन्दी के विद्यार्थी थे। इससे पूर्व इन्होंने नेट और जेआरएफ परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। आदर्श के चयन पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट संजय सिंह, प्रबंधक एडवोकेट बालचंद्र सिंह व प्राचार्य प्रो.दिनेश कुमार त्रिपाठी समेत महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता जताई है। करौंदीकला क्षेत्र के विजेथुआ निवासी आयुष कुमार दूबे पुत्र रितेश दूबे का चयन पुलिस उपनिरीक्षक पद पर होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: ...