सुल्तानपुर, नवम्बर 10 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता जिले में रबी की फसल की बुआई तेज हो गई है, लेकिन सहकारी समितियों/संघ पर डीएपी खाद समाप्त है। समितियों पर कई रेट की एनपीके खाद भेजी जा रही है। जिसे किसान लेने से किनारा कस रहे हैं। किसान निजी खाद दुकान का डीएपी के लिए चक्कर काट रहे हैं। पीसीएफ के पयागीपुर बिक्री केन्द्र पर भी डीएपी नही होने का कई दिन से बोर्ड लगा है। जिससे किसानों को अधिक दाम वाली एनपीके खाद खरीद कर फसल की बुआई करनी पड़ रही है।

रबी की बुआई के बीच डीएपी का संकट जनपद में रबी की फसल के लिए सहकारी समितियों/संघ के लिए यूरिया 9572 एमटी, एनपीके 483 एमटी व डीएपी 9852 एमटी खाद आवांटित की गई है लेकिन समितियों पर लक्ष्य के अधिक एनपीके खाद पहुंचाई जा रही है। सहकारी समितियों के सचिव पिछले माह हड़ताल पर थे। जिससे समितियों को ...