सुल्तानपुर, अक्टूबर 14 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। जिला आकांक्षा समिति सुलतानपुर की अध्यक्ष मनजोत कौर के निर्देशन में 17 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार सुलतानपुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों की ओर से एक ही छत के नीचे अलग-अलग शिविर लगाकर महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सकीय परामर्श, योजनाओं की जानकारी तथा पात्रतानुसार लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में आयुष, आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं उपलब्धतानुसार जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया की रोकथाम, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं किशोरियों के स्वास्...