Sultanpur News: जाम में फंसी एंबुलेंस,सायरन भी नहीं दिला सका रास्ता
सुल्तानपुर, जुलाई 9 -- Sultanpur News: दोस्तपुर,संवाददाता। कस्बे में जाम की समस्या दिन प्रति दिन गहराती जा रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मरीज को लेकर गुजری एंबुलेंस कस्बे में लगी जाम में फंस गई। एंबुलेंस लगातार सायरन बजाए जा रही थी, लेकिन उसे रास्ता नहीं दिया जा सका। लोगों की संवेदनहीनता तो समझ में आती है, लेकिन बाजार में मौजूद पुलिस पीकेट भी फंसी एंबुलेंस को जाम से छुड़ाने में कोई सहयोग नहीं की। गुरुवार को एक बार फिर से जाम की समस्या लोगों पर भारी पड़ गई। बाजार में गलत तरीके से खड़ी एक कार के चलते जाम की समस्या उत्पन्न हुई। इस दौरान मरीज लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस जाम में ऐसे फंसी की उसे आधे घंटे बाद रास्ता मिला। एम्बुलेंस के सायरन बजते रहे, लेकिन संवेदनहीन हो चुके लोगों ने उसे जाने के लिए रास्ता नहीं दिया। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.