Sultanpur News: जान से मारने की नीयत से फायरिंग का आरोप, केस दर्ज
सुल्तानपुर, अगस्त 17 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर। तिवारीपुर तिराहे के पास दूध डेयरी से दूध लेकर घर लौट रहे युवक पर बाइक सवार दो लोगों ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। युवक ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़ित ने जयसिंहपुर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के हालापुर गांव निवासी अनुराग तिवारी पुत्र सुरेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 16 अगस्त की रात करीब आठ बजे वह अनिल यादव की तिवारीपुर तिराहे के पास स्थित दूध डेयरी से दूध लेकर अपनी बाइक से घर लौटने की तैयारी कर रहा था। उसने अपनी बाइक स्टार्ट ही की थी, तभी पहाड़पुर रायपट्टी निवासी मोलू सिंह पुत्र रामसहाय सिंह एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से वहां पहुंचा। आरोप है कि मोलू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.