Sultanpur News: जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट तलब
सुल्तानपुर, अगस्त 4 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। गोसाईंगंज थाना के जमुअरिया पुल पर चार दिन पूर्व मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोपी बेलाल की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। वकील अरविन्द सिंह राजा ने अर्जी पेश कर आरोपी की भूमिका से इन्कार किया और रंजिश में केस दर्ज कराने की बात कही। गंगेव निवासी फैसल खान ने एक अगस्त को केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने केस से संबंधित रिकार्ड तलब कर अगली सुनवाई 11 अगस्त को नियत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.