सुल्तानपुर, सितम्बर 17 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता विकास खंड के बेरामारूफपुर गांव में अभिलेखों में मृत दर्शाए गए गोवंश के मामले में अब खंड विकास अधिकारी की जांच में भी वह जीवित मिला है। करीब दो सप्ताह पहले पशु चिकित्साधिकारी की जांच में भी इसी गोवंश के जीवित होने की पुष्टि हो चुकी है।गांव की सुदामा देवी की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने एडीओ सहकारिता प्रदीप कुमार तिवारी और एडीओ आरडी नागेश्वर नाथ शुक्ला से मामले की संयुक्त जांच कराई। जांच रिपोर्ट के अनुसार सम्बंधित टैग नंबर वाला गोवंश मौके पर जीवित पाया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि 22 जून को तत्कालीन पंचायत सचिव देवव्रत पाल ने मानवीय भूलवश गोवंश को मृत दर्शा दिया था। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: जांच में जीवित मिली गाय, मृत दर्ज करने वाले सचिव को चेतावनी सत्यापन में शिथिलता ...