सुल्तानपुर, अगस्त 5 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहगौली गांव में बुधवार सुबह पशुओं को चारा देने गई एक महिला की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।सोहगौली गांव निवासी केश कुमारी (50) पत्नी रामकरन यादव प्रतिदिन की भांति सुबह पशुओं को चारा देने गई थीं। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सफाई के दौरान जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत परिजन शव को लेकर वापस घर पहुंचकर पुलिस को सूचन...