Sultanpur News: जलजीवन मिशन पानी की टंकियों से बैट्रियां चोरी
सुल्तानपुर, सितम्बर 26 -- Sultanpur News: धनपतगंज। गांवों में जल जीवन मिशन के तहत लगी पानी की टंकियों पर लगे जेनरेटरों से चोर बैट्रियां खोल ले गए। इससे विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, करीब पखवाड़े भर पहले पीपरगांव की पानी टंकी से सोलर पैनल की केबल चोरी होने के बाद से पानी की आपूर्ति पहले से ही बंद है। हरना, हरौरा और पीपरगांव तथा रामनगर की पानी टंकियों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। हरना टंकी के चौकीदार गंगासागर शुक्ला ने बताया कि जेनरेटर को लॉक कर वह उसके पास ही सो रहे थे। सुबह उठने पर बैटरी गायब मिली। चोरी का पता चलते ही उन्होंने डायल 112 को सूचना दी और थाने में लिखित शिकायत भी दी। पीपरगांव के चौकीदार आशाराम ने बताया कि हरना टंकी पर बैटरी चोरी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने जेनरेटर की जांच की तो उसकी बैटरी भी गायब मिली। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.