सुल्तानपुर, सितम्बर 10 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। विकासखंड प्रतापपुर कमैचा क्षेत्र के भौरियार गांव को जोड़ने वाली पक्की सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। अमरूपुर पिच रोड से भौरियार ब्राह्मण बस्ती होते हुए एससी बस्ती से निकलकर नहर की पटरी तक जाने वाला यह प्रमुख मार्ग लंबे समय से जर्जर पड़ा है। सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इस पर पैदल चलने के साथ-साथ बाइक और अन्य छोटे-बड़े वाहनों से आवागमन करना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर रहे हैं। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। सड़क के...