Sultanpur News: जर्जर डाकघर में ड्यूटी करने को मजबूर हैं कर्मचारी
सुल्तानपुर, अगस्त 9 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता। तहसील मुख्यालय स्थित उप डाकघर का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर इसी भवन में कार्य करने को मजबूर हैं। लगभग 43 वर्ष पूर्व निर्मित इस भवन की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं, छत का प्लास्टर लगातार झड़ रहा है और बरसात के दिनों में भवन की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ऐसे हालात में यहां कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ प्रतिदिन डाक संबंधी कार्यों के लिए आने वाले सैकड़ों लोगों की सुरक्षा भी खतरे में है। स्थानीय कर्मचारियों के अनुसार भवन की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। भवन के मरम्मत अथवा नए भवन के निर्माण की मांग भी लगातार उठाई गई, लेकिन विभागीय स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.