सुल्तानपुर, नवम्बर 5 -- Sultanpur News: गोसाईगंज। रणवीर राजकुमार इंटर कॉलेज बरवारीपुर में आयोजित 31वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली 2026 में आरएवीडी स्पेक्ट्रम एकेडमी, मूंगर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के सीबीएसई जूनियर स्काउट और सीबीएसई जूनियर गाइड दोनों दलों ने जनपद में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। रैली में यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की कुल 50 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें साहसिक गतिविधियां, सिग्नलिंग, राइफल शूटिंग, कैंप फायर, टेंट निर्माण, गेट, टावर, दल अभिलेख, मार्च पास्ट, प्रदर्शनी, स्किल ओ रामा और बिना बर्तन के भोजन सहित 12 प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। शारीरिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यालय के दोनों दलों ने अपनी प्रतिभा, साहस और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का परिचय दिया। इस उपलब्ध...