सुल्तानपुर, अगस्त 1 -- Sultanpur News: लंभुआ। आधार कार्ड बनवाने जा रहे एक छात्र के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की। पीड़ित युवक ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी, पुलिस ने जांच शुरू की। छात्र के अनुसार वह विद्यालय से छुट्टी लेकर आधार कार्ड बनवाने के लिए लंभुआ नगर पंचायत जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और कथित रूप से मारपीट कर दी। घटना के बाद घायल युवक कोतवाली पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...