Sultanpur News: छह माह से टूटी पड़ी है जल जीवन मिशन की पाइपलाइन
सुल्तानपुर, अक्टूबर 3 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता बल्दीराय तहसील क्षेत्र के दरियापुर ग्राम पंचायत के लहुरेपुर गांव में जल जीवन मिशन की पाइप लाइन छह माह से लीकेज है। मनोज यादव व सुभाष यादव के घर के पास मोटी पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है।पाइपलाइन से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद होने के साथ सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। जगह-जगह गड्ढे बनने से ग्रामीणों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। बारिश में हालात और बदतर हो जाते हैं। समाजसेवी पवन यादव समेत ग्रामीणों ने तत्काल लीकेज ठीक कराने और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: छह माह से टूटी पड़ी है जल जीवन मिशन की पाइपलाइन ग्रामीणों का कहना है कि छह माह से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.