Sultanpur News: चोरी हुई कार चांदा पुलिस ने बरामद किया, युवक हिरासत में
सुल्तानपुर, जुलाई 5 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। स्थानीय चांदा पुलिस ने चोरी की एक कार को बरामद किया है। साथ ही एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना चांदा पुलिस रविवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना चांदा में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे से संबंधित कार मदारदीह गांव में एक निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास खड़ी है और उसमें एक संदिग्ध भी मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। पुलिस को वहां कार मिली और उसके ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट पर एक संदिग्ध भी बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम मदारडीह निवासी कमलेश निषाद पुत्र राममिलन निषाद बताया। पुलिस के अनुसार बरामद कार थाना चांदा में दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.