सुल्तानपुर, अक्टूबर 8 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता चोरी की घटना मे दर्ज मुकदमे के पांच दिन मे पुलिस के हाथ खाली है। नगदी और सोने चादी के जेवरात के साथ कीमती साड़ीयो पर घर का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए थे। जिससे पीड़ित परिवार मायूस है।शाहपुर लपटा गांव मे तीन अक्टूबर की बीती रात चोरो ने अनन्त प्रसाद शुक्ल शाहपुर लपटा गांव में पैतृक मकान को निशाना बनाया। बरामदे में लगे लोहे की जाली वाले गेट का ताला और जंजीर तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए। कमरों के ताले तोड़कर चार बक्सों और दो अलमारियों से 47 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, 15 चांदी के सिक्के और करीब 20 साड़ियां चोरी कर ले गए। चार अक्टूबर की सुबह पड़ोसियों से सूचना मिलने पर अनंत प्रसाद घर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने डायल 112 पर सूचना देने के सा...