सुल्तानपुर, सितम्बर 28 -- Sultanpur News: सुल्तानपुर,संवाददाता अमेठी बाड़ा गल्ला मंडी से जुड़े व्यापारियों एवं किराएदारों ने सोमवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर मंडी की दुकानों और संबंधित भूमि के मामले में निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। व्यापारियों ने नगर पालिका परिषद की न्यायालयीय पैरवी, कथित नोटिसों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न किए जाने और 17 मार्च 2026 के एकपक्षीय आदेश सहित कई बिंदुओं की जांच कराने की मांग उठाई। डीएम इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि दुकानें खाली नहीं होंगी, उस मामले की स्वयं मानीटरिंग कर रह हूं।व्यापारियों की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा है कि संबंधित भूमि के नजूल एवं नगर पालिका संपत्ति से जुड़े अभिलेखों, वर्ष 1957-58 के पट्टा संबंधी दस्तावेजों, किराया रजिस्टर, न्यायालयीय पत्रावली और अन्य राजस्व अभिलेख...