Sultanpur News: चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थी किए गए सम्मानित
सुल्तानपुर, जुलाई 24 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता राम आसरे वर्मा डिवाइन स्पेक्ट्रम एकेडमी, मूंगर में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और इसराजी बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राज बहादुर यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विभिन्न आयु वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी प्रोत्साहित कर रहा है। विद्यालय के ऑपरेशनल मैनेजर भुवनेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.