सुल्तानपुर, अगस्त 6 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता। सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल गनापुर में विद्यालय के संस्थापक स्व. डॉ.आलोक श्रीवास्तव की पांचवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को आयोजित चित्रकला एवं रंग भरने की प्रतियोगिता बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा का उत्सव बन गई। रंगों और कल्पनाओं से सजी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रभक्ति, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, प्रकृति और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर प्रभावशाली चित्र बनाकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राजेश प्रजापति, बीआरसी कार्यालय के संदीप पांडे और अशोक मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर तथा स्वर्गीय डॉ.आलोक श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन ...