सुल्तानपुर, जुलाई 3 -- Sultanpur News: बल्दीराय। बल्दीराय तहसील के मोहम्मदपुर काजी मोड़ स्थित कैप्टन बालचंद इंटर कॉलेज के सामने लगी हाईमास्ट लाइट पिछले करीब चार महीने से बंद पड़ी है। इसके चलते शाम ढलते ही पूरा चौराहा अंधेरे में डूब जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने हाईमास्ट लाइट ठीक कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: प्रखंड मुख्यालय मोड़ पर वर्षों स्ट्रीट लाइट बंद, बना रहता है खतरा यह भी पढ़ें- Mau News: परीखापुर चौराहे पर हाईमास्ट लाइट खराब, राहगी परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...