सुल्तानपुर, जुलाई 14 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में संचालित एक चाय-पानी की दुकान में घुसकर मनबढ़ों ने दुकानदार के संग मारपीट की। साथ ही मौके से फरार हो गए। यह घटना सीसी टीवी में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने तीन लोगों को आरोपित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। अंश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह चाय-पानी की दुकान संचालित करता है। मंगलवार को सुबह के समय पूर्वाह्न 10 बजे के करीब तीन लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और आकारण उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: चाय की दुकान में घुसकर मारपीट आरोप है वारदात के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस को दी गई तहरीर में दुकानदार ने बताया कि भागने के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी...