Sultanpur News: चन्द्र प्रकाश अध्यक्ष, वीरेंद्र महामंत्री बने
सुल्तानपुर, सितम्बर 6 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता। कस्बे में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें व्यापारियों के हित और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कुड़वार व्यापार मंडल का गठन किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और जिला वरिष्ठ महामंत्री इलियास खान मौजूद रहे। रविवार को एक मैरेज लॉन में आयोजित बैठक में दर्जनों व्यापारी शामिल हुए। जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत संगठन जरूरी है। संगठन व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के साथ ही उनके सुख-दुख में भी साथ खड़ा रहता है। सर्वसम्मति से चन्द्र प्रकाश अग्रहरि को अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार जायसवाल को महामंत्री और आशीष कुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.