Sultanpur News: घूरीपुर में पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचने पर चित्कार
सुल्तानपुर, नवम्बर 18 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घूरीपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले 18 वर्षीय अमन गौतम का शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उसके घर पहुंचा, पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजन फिलहाल शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। सोमवार को चांदा कोतवाली क्षेत्र के घूरीपुर गांव के बाहर स्थित सामुदायिक शौचालय के बगल नीमदास के खेत में बने छप्पर के पास अमन गौतम पुत्र रामचरन गौतम (18) निवासी घूरीपुर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: पोस्टमार्टम के बाद युवक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.